HARYANA VRITANT

Faridabad News फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गायत्री मंत्र और शांति पाठ का आयोजन

श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गायत्री मंत्र और शांति पाठ का आयोजन किया गया।

गरीबों और किसानों के लिए समर्पित थे ओमप्रकाश चौटाला

जाट समाज के प्रधान जेपीएस सांगवान ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने स्वच्छ राजनीति के साथ गरीब, मजदूर और किसानों के लिए लगातार संघर्ष किया। उन्होंने अपने पिता चौधरी देवीलाल के पदचिन्हों पर चलते हुए राजनीति में नई ऊंचाइयों को छुआ।

किसान हितैषी नीतियों के लिए याद किए गए

संस्था के महासचिव एच.एस. मलिक ने कहा कि चौटाला हमेशा किसानों के साथ खड़े रहे और उनकी उन्नति के लिए संघर्ष करते रहे। मुख्यमंत्री के रूप में पांच बार हरियाणा का नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रदेश को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। उनकी नीतियां आज भी प्रदेश में सहुलियतें प्रदान कर रही हैं।

जाट समाज के सदस्यों ने रखे विचार

सभा में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आर.एस. दहिया, आर.एस. राणा, एच.एस. ढिल्लों, रमेश चौधरी, सूरजमल, बलजीत, जितेंद्र चौधरी, दरयाब सिंह, और फूलसिंह ने अपने विचार और अनुभव साझा करते हुए ओमप्रकाश चौटाला को श्रद्धांजलि दी।