Haryana Vritant
टोहाना : प्रदेश सरकार ने आम जनता की मांग को देखते हुए टोहाना से सीएम सिटी करनाल के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। जिससे सैकड़ों की संख्या में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। क्योंकि जब से हरियाणा बना है तब से टोहाना से करनाल के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। इस बस के शुरु होने से रोडवेज को आर्थिक लाभ होगा। वहीं कुरुक्षेत्र युनिवर्सिटी जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
बता दें कि करीब 57 साल बाद टोहाना से यह सुविधा शुरु हुई है। जिसके चलते पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली के हल्के की जनता सीएम सिटी करनाल का सीधा सफ़र तय कर पाएगी। जब से हरियाणा अलग हुआ है तब से करनाल के लिए टोहाना से कोई बस सेवा नहीं थी।

टोहाना अड्डा इंचार्ज सुरेश कुमार दहिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टोहाना से करनाल जाने के लिए यात्रियों को नरवाना, कैथल व कुरुक्षेत्र होकर जाना पड़ता था। जो सफर उनके लिए काफी लंबा व महंगा भी पड़ता था। यात्रियों द्वारा कई बार इस मांग को उठाया गया, जिसके चलते रोडवेज विभाग द्वारा यह बस सेवा शुरू कर दी गई है।  उन्होंने बताया कि यह बस सुबह 8 बजे टोहाना से करनाल के लिए रवाना होगी और 12:00 बजे करनाल से टोहाना के लिए वापसी चलेगी। क्योंकि छात्र सुबह 8 बजे टोहाना से चलकर यूनिवर्सिटी के समय अनुसार कुरुक्षेत्र पहुंच पाएंगे। दहिया ने बताया कि करनाल क्षेत्र में टोहाना, रतिया, फतेहाबाद सहित पूरे जिले से सैकड़ों यात्री रोजाना सफर करने के लिए जाते हैं, जिनको इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *