भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सदर पुलिस थाना के सामने एक कैफे में एसी की सर्विस करने के दौरान एक कर्मी करंट लगने से झुलस गया। जिसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल ले जाया गया वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

सदर पुलिस थाना के सामने वीरवार सुबह एक कैफे में दो कर्मी एसी की सर्विस कर रहे थे कि इसी दौरान एक कर्मी को करंट लगा और वह झुलस गया। उसे बेसुध हालत में भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया।

घटना के बाद कैफे में मौजूद लोगों में भी हडकंप मच गया वहीं सदर पुलिस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। फिलहाल तकनीनिशयर करंट से झुलसने की वजह से बेसुध हालत में है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *