Panipat Textile Mill Fire: पानीपत के रिसालू रोड स्थित लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। धागा और कच्चा माल होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिसे बुझाने के लिए 52 से अधिक दमकल गाड़ियों की मदद ली गई। सुबह साढ़े 9 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
पानीपत: 04 मई 2026। शहर में रिसालू रोड स्थित लक्ष्य टेक्सटाइल मिल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत, करनाल, समालखा, एनएफएल और रिफाइनरी से भी दमकल की गाड़ियां मंगानी पड़ीं।

प्रत्यक्षदर्शियों और मिल प्रबंधन ने बताया कि रात को खराब मौसम के चलते बिजली आ जा रही थी, जिससे शार्ट सर्किट होने के बाद आग लग गई। फैक्ट्री में धागा और कच्चा माल होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
52 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, कोई हताहत नहीं | Panipat Textile Mill Fire
फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि आग रात करीब ढाई बजे लगी थी, जिस पर सुबह साढ़े 9 बजे तक काबू पाया जा सका। इस दौरान कुल 52 से अधिक दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। Panipat Textile Mill Fire
आग के चलते एक मंजिला फैक्ट्री के ऊपर बना भवन भी गिर गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।