Panipat Fire News

Panipat Fire News: खबर का सार : पानीपत में बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी की घटनाएं तेज, कई स्थानों पर गेहूं की फसल जली।
शाहपुर में बिजली लाइन में फाल्ट से चिंगारी गिरने पर 1 एकड़ फसल खाक, किसान ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
दमकल व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, किसान ने मुआवजे की मांग की।
दमकल कर्मियों की हड़ताल से आग बुझाने के कार्य पर भी पड़ रहा असर।

पानीपत/इसराना 16 अप्रैल 2026: जिले और कस्बे में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार को तीन फैक्ट्रियों समेत पांच से अधिक स्थानों पर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 Panipat Fire News

इसराना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल कथित तौर पर बिजली निगम की लापरवाही के चलते जलकर राख हो गई। शाहपुर निवासी मनोज कुंडू ने एसडीएम इसराना को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने खेत ठेके पर लेकर गेहूं की फसल उगाई थी। Panipat Fire News

खेत के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है, जो परढ़ाना पावर हाउस से एक निजी कंपनी तक जाती है। किसान ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे बिजली लाइन में फाल्ट होने से चिंगारी गिरी, जिससे खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक एकड़ गेहूं के साथ भूसा भी जलकर नष्ट हो गया।

बिजली लाइन फाल्ट से आग, दमकल हड़ताल के बीच राहत कार्य प्रभावित | Panipat Fire News

घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि नियमों के अनुसार फसल के समय ऐसी बिजली लाइनों को बंद किया जाना चाहिए था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। Panipat Fire News

जिले में दमकल कर्मियों की हड़ताल के चलते आग बुझाने के कार्य पर भी असर पड़ रहा है। मुख्य अग्निशमन कार्यालय पर पिछले आठ दिनों से 105 अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। Panipat Fire News

ऐसे में विभाग होमगार्ड के सहारे आगजनी की घटनाओं से निपटने का प्रयास कर रहा है, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के जिलाध्यक्ष रणवीर नादल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल जारी है और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।