Kaithal News: कैथल के कलायत थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन शादी के दो दिन बाद ही रात के समय सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। बताया जा रहा है कि शादी एक मंदिर में हुई थी। यह रिश्ता करवाने के लिए उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने करीब डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे। फिलहाल, इस मामले केस दर्ज पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया | Kaithal News
वह मजदूरी का कार्य करता है। उसकी शादी एक मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश जौनपुर के एक गांव निवासी 21 वर्षीय मधु से वहीं के एक मंदिर में हुई थी। शादी के बाद वे कलायत अपने घर आ गए थे। तीन मार्च को रात के समय उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी किसी को बताए बिना घर से चली गई। आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि दुल्हन परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुई है। Kaithal News
उन्होंने रिश्तेदारियों में भी फोन कर पता किया, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिली। दावा किया जा रहा है कि दुल्हन जो गहने लेकर फरार हुई है, उनमें चांदी की चेन, चांदी की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र व नाक का नथुनी शामिल है। इन आभूषणों की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवती को पकड़कर आभूषण वापस दिलवाने की मांग की है।

युवक के परिजनों ने बताया कि उनका रिश्ता उत्तर प्रदेश की ही रहने वाली एक महिला उषा ने करवाया था। रिश्ता करवाने वाली महिला ने उनसे डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे। शादी में लड़की के परिवार के साथ-साथ वह महिला भी आई थी। कलायत थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। Kaithal News