Hisar News

पाबड़ा गांव के मां चंडके देवी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी किया सोने का मुकुट भी बरामद कर लिया है।

Hisar News

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान

बता दें कि मां चंडके देवी मंदिर के मुख्य पुजारी आनंद शास्त्री ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि 26 दिसंबर 2025 की रात को मंदिर के कपाट बंद होने के बाद चोरों ने मंदिर में प्रवेश कर चांदी का छत्र और सोने का मुकुट चोरी कर लिया।

मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज व अन्य जांच के आधार पर आरोपित को काबू कर लिया गया। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि आरोपित गांव ढाणी सांचला निवासी रिंकू उर्फ गोलू है। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।