Haryana Update

Haryana Update: हरियाणा के शहरों में खुद का मकान-प्लॉट नहीं होने के कारण परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) नहीं बनवा पा रहे लोगों को प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब किराये पर रह रहे लोग अपने मकान मालिक की प्रॉपर्टी आईडी देकर परिवार पहचान पत्र बनवा सकेंगे। दरअसल, शहरी क्षेत्रों में पीपीपी बनवाने के लिए संपत्ति पहचान पत्र अनिवार्य है।

Haryana Update

हरियाणा विधानसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल में पानीपत के विधायक प्रमोद विज ने शहरी क्षेत्रों में परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए सरकार से पूछा कि जिन किराएदारों के पास अपनी संपत्ति नहीं है, वह किस तरीके से पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इसके जवाब में मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि किराएदार अपने मालिक की सहमति के साथ प्रापर्टी आईडी भरकर पहचान पत्र बनवा सकते हैं। Haryana Update

शहरी क्षेत्रों में आवेदक परिवारों के आवासीय पते के उचित सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रापर्टी आईडी को अनिवार्य किया गया है। कोई व्यक्ति किराएदार है या उसके नाम पर कोई संपत्ति नहीं है तो वह परिवार पहचान पत्र के संबंधित विकल्प का चयन कर सकता है। संबंधित व्यक्ति जिस परिसर में रहता है, वह उसकी सहमति के साथ प्रॉपर्टी आईडी दर्ज कर सकता है। इसी के आधार पर उचित सत्यापन किया जाएगा। Haryana Update

विज ने पूरक सवाल उठाते हुए कहा | Haryana Update

किराएदारों के पास कोई संपत्ति नहीं है और वह सरकार की योजना के लाभ के दायरे में आता है, लेकिन मकान मालिक के पास संपत्ति है और वह सरकारी योजना के लाभ के दायरे से बाहर है तो ऐसे में उसे लाभ देने को लेकर क्या योजना है।कृष्ण बेदी ने कहा कि इस तरह का मामला अभी तक सरकार के सामने नहीं आया है। आज विधानसभा में यह मुद्दा आने के बाद इस पर विचार करते हुए सरकार जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकालेगी।