HARYANA VRITANT

अंबाला सिटी के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करते हैं।

सांकेतिक तस्वीर

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के नतीजे

इस आयोजन में अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए गए। 100 मीटर दौड़ में अंडर-17 श्रेणी में मनप्रीत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रिद्धिमा दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 में भव्य ने पहला और तृषा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में अंडर-17 में मनप्रीत पहले और अंशिका दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि अंडर-19 में खुशप्रीत ने पहला और भव्य ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अन्य स्पर्धाओं के परिणाम

  • क्रॉस कंट्री: अंडर-19 में सुमन प्रथम और रितिका द्वितीय रहीं।
  • 400 मीटर दौड़: अंडर-17 में मनप्रीत कौर प्रथम और अंशिका द्वितीय। अंडर-19 में यशिका प्रथम और साक्षी द्वितीय रहीं।
  • 800 मीटर दौड़: अंडर-17 में रिद्धिमा प्रथम और भारती द्वितीय। अंडर-19 में पायल प्रथम और सिद्धि द्वितीय।
  • 3000 मीटर दौड़: अंडर-17 में आरती प्रथम और समृद्धि द्वितीय। अंडर-19 में रितिका प्रथम और रजनी द्वितीय।
  • 100 मीटर हर्डल: अंडर-17 में महक प्रथम और महकप्रीत द्वितीय। अंडर-19 में एंजेल प्रथम और अमनजोत द्वितीय।
  • लंबी कूद: अंडर-17 में रिद्धिमा प्रथम और जिया रानी द्वितीय। अंडर-19 में खुशप्रीत प्रथम और अंशिका द्वितीय।
  • ऊंची कूद: अंडर-17 में नंदिनी प्रथम और शिक्षा द्वितीय। अंडर-19 में आयुषी प्रथम और तनिष्का द्वितीय।
  • ट्रिपल जंप: अंडर-17 में इष्प्रीत प्रथम और एकप्रीत कौर द्वितीय। अंडर-19 में भव्या प्रथम और महक द्वितीय।
  • शॉट पुट: अंडर-17 में नंदिनी वर्मा प्रथम और योगिता द्वितीय। अंडर-19 में तन्वी प्रथम और रुकसाना द्वितीय।
  • डिस्क थ्रो: अंडर-17 में नंदिनी प्रथम और संजना द्वितीय। अंडर-19 में तन्वी प्रथम और रुकसाना द्वितीय।
  • जैवलिन थ्रो: अंडर-17 में अनन्या प्रथम और रिया द्वितीय। अंडर-19 में पवित प्रथम और दिव्यांकां द्वितीय।
  • हैमर थ्रो: अंडर-17 में लवनीत प्रथम और माधवी द्वितीय। अंडर-19 में हरमनप्रीत प्रथम और एकप्रीत द्वितीय।
  • तीन किलोमीटर वॉक: अंडर-17 में हरमन प्रथम और शिखा द्वितीय। अंडर-19 में रजिया प्रथम और मनप्रीत कौर द्वितीय।
  • 400 मीटर हडल: अंडर-17 में सानिया प्रथम।