Crime News

Crime News: अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल कर एक महिला की हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर और वीडियो के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Crime News

ब्लैकमेल का विरोध करने पर युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला | Crime News

महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसके कुछ अश्लील फोटो होने का दावा कर उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे वह काफी डरी हुई थी। 25 मार्च की दोपहर वह अपनी एक महिला साथी के साथ कलस्यान चौपाल के पीछे से गुजर रही थी।

तभी आरोपी बाइक पर वहां पहुंचा और उसे रोककर दोबारा ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को सड़क पर गिराकर गला दबाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और उसे बचाया।