Jind Police अधिक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA स्टॉफ जींद कि पुलिस टीम ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।

Jind Police सीआईए स्टॉफ के ईचांर्ज पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया
शिकायत कर्ता राजेन्द्र वासी गांव डाहोला ने थाना सिविल लाइन जींद में शिकायत दर्ज कि उसने अपनी मोटरसाइकिल बस अड्डा जीन्द की पार्किंग में खड़ी कि थी एक दिन के बाद उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग से गायब मिली । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाईन जींद में मुकदमा नंबर 03 दिनांक 13.01.2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौपी गई ।
तकनीकी जांच व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 30.01.2026 को सीआईए स्टॉफ Jind Police कि टीम ने आरोपी सलमान वासी दुर्गा कॉलोनी जीन्द को नियमानुसार गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से शिकायतकर्ता की चोरीशुदा मोटरसाइकिल को नियमानुसार बरामद किया ।
गहन पूछताछ करने पर आरोपी से 5 अन्य चोरी की मोटरसाईकिलों को दुर्गा कॉलोनी से से बरामद किया गया । जिन्हे नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगमी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें, उचित लॉकिंग सिस्टम का प्रयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जिला पुलिस जीन्द अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं सतत कार्रवाई करती रहेगी, ताकि जनसुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।