Haryana Vritant

हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। शादी से पहले सिरसा में प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा। प्रीतिभोज का आयोजन 10 मार्च को सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में होगा। उनकी शादी के लिए सिरसा और दिल्ली में कार्यक्रम रखे गए है। विवाह में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि जजपा के अध्यक्ष अजय चौटाला के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ शादी होने जा रही है।

जानें कौन है लगन रंधावा

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय की होने वाली दुल्हन लगन कौर रंधावा पंजाब के राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है। उनके दादा पंजाब सरकार के मंत्री रह चुके है। वहीं उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 

जानिए कौन है दिग्विजय सिंह चौटाला

दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के बड़े राजनीतिक परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला के छोटे बेटे है। वह जननायक जनता पार्टी में महासचिव के पद पर है। वहीं छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह छात्र राजनीति के अलावा राजनीति में भी सक्रिय है। 

16 एकड़ में टेंट और हजारों लोगों को न्योता

इस कार्यक्रम के लिए 16 एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है.

वीआईपी लोगों के लिए अलग पंडाल होगा। प्रीतिभोज के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं। दिल्ली में रिंग सेरेमनी और शादी का कार्यक्रम रखा गया है। वीआईपी लोगों के लिए अलग पंडाल होगा. प्रीतिभोज के लिए कार्ड बांटे जा रहे हैं। शादी में प्रदेशभर से लोगों के आने की उम्मीद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *