YamunaNagar Police: गांव रताखेड़ा में सर्चिंग अभियान के दौरान 20 लीटर देसी शराब बरामद, नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्रवाई तेज पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला फतेहाबाद पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना शहर रतिया क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि नशे से संबंधित अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

अभियान के दौरान थाना शहर रतिया पुलिस प्रभारी निरीक्षक पुष्पा के कुशल नेतृत्व में डॉग स्क्वॉड टीम, कमांडो टीम तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गहन जांच की। इसी दौरान गांव रताखेड़ा में सर्चिंग के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से लगभग 20 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की गई। आरोपी की पहचान मोहनलाल पुत्र चादूराम, जाति जाट निवासी गांव रताखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मौके पर ही शराब को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, इलाके में बढ़ाई निगरानी | YamunaNagar Police
अभियान के तहत मोहल्लों की गलियों, संदिग्ध स्थानों, खाली प्लॉटों तथा अन्य संभावित ठिकानों की बारीकी से तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड टीम की सहायता से संभावित स्थानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की और संभावित गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। तलाशी अभियान का मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में इस प्रकार के विशेष सघन तलाशी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।