Yamuna Nagar News प्रेमिका की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में कोर्ट ने करनाल के गांव चौगामा निवासी रजवंत को तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुखदा प्रीतम की कोर्ट ने सुनाया है। पुलिस ने 31 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था।

पीड़िता ने कहा था कि करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात रजवंत से हुई थी। इसके बाद दोनों में मिलना-जुलना शुरू हो गया। 15 फरवरी 2021 को वे दोनों छोटी लाइन स्थित एक कॉलेज के पास कैफे में मिले थे। वहां उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। पीड़िता के मुताबिक आरोपित ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसके गांव में वायरल कर दिया।
इससे उसकी बेइज्जती हुई। पुलिस ने 14 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि रजवंत ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो को कई लोगों के पास भेजा था। (Yamuna Nagar News)
सबूतों के अभाव में कैफे संचालक बरीजिस कैफे में पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था, उसे भाटिया नगर निवासी इंद्रपाल नामक व्यक्ति चला रहा था।
पुलिस के मुताबिक, इस कैफे में पांच केबिन थे। जहां अक्सर युवक व युवतियों का जमावड़ा लगा रहता था। पुलिस ने इस मामले में उसे भी आरोपित बनाया था। केस की सुनवाई के दौरान पर्याप्त सबूत ना होने से कोर्ट ने उसे बरी कर दिया।