HARYANA VRITANT

गांधीनगर थाना क्षेत्र के कांसापुर में पिटबुल कुत्ते ने कई लोगों पर अटैक किया। जिस कारण से इलाके में हड़कंप मच गया। बाद में नगर निगम और पशु पालन विभाग की टीम को सूचित किया गया। टीमों की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार कुत्ते को पकड़ा गया। यह कुत्ता किसका है पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pitbull.jpg
पिटबुल का आतंक

लोग भी घबराकर गली से गुजरने से बचने लगे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम को बुलाया गया। हालांकि अभी यह नहीं पता लग सका है कि यह कुत्ता किसका है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।

सोमवार की दोपहर को गली में घूम रहे पिटबुल कुत्ते ने पहले एक ऑटो चालक राजेंद्र को काट खाया। इसके बाद दो छात्रों व एक महिला पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह भी घायल हो गए। कई लोगों को कुत्ते के काटने की सूचना से हड़कंप मच गया।

लोग एकत्र हुए तो यह कुत्ता छिपकर एक ऑटो में बैठ गया लेकिन लोग वहां से निकलने से भी बचने लगे। उनमें दहशत बनी रही। लोगों ने गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी महरूफ अली पुलिस के साथ पहुंचे। जिन लोगों को कुत्ते ने काट खाया था। उन्हें लोगों ने पहले ही अस्पताल में भिजवा दिया था। इनको स्वजन निजी अस्पतालों में लेकर गए।

नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम भी पहुंची

जब कुत्ते को पकड़ा नहीं गया तो नगर निगम व पशुपालन विभाग की टीम को बुलाया गया। उन्होंने भी कुत्ते को रेस्क्यू करने का प्रयास किया , लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। जब भी कुत्ते को पकड़ने जाते तो वह खूंखार रूप दिखाते हुए भौंकने लगता।

जिससे घबराकर टीम भी पीछे हटती रही। बाद में इंजेक्शन लगाकर उसे काबू किया गया। अब उसे नगर निगम की टीम अपने साथ लेकर गई है। लोगों का कहना है कि इस तरह से खूंखार कुत्ते को सड़क पर छोड़ना ठीक नहीं है।

यह बच्चों पर भी हमला कर सकता है। वहीं गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली ने बताया कि अभी उनके पास किसी ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। कुत्ते के मालिक का पता लगाया जा रहा है। कुत्ता पिटबुल ही बताया जा रहा है। मालिक का पता कर कार्रवाई की जाएगी।