Haryana Vritant
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यमुनानगर में जगाधरी अनाज मंडी में आयोजित विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम के तहत जमकर चुनावी घोषणाएं कर जनता का दिल जितने का काम किया। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा, इसके अलावा 300 यूनिट बिजली मुफ्त भी देंगे और बुजुर्गों की पेंशन छह हजार रुपये प्रति माह भी की जाएगी।


इसके अलावा प्रदेश में गैस सिलिंडर का रेट भी 500 रुपये किया जाएगा। हुड्डा की इन घोषणाओं को सुनते ही भारी जनसमूह ने जमकर तालियां बजाई। वहीं जमकर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश भाजपा की सरकार थी अब दो मुंह वाली सरकार है।

वो प्रदेश सरकार क्या कर रही है। प्रदेश कहां जा रहा है। आज हर वर्ग हाय तौबा करने में लगा है। किसानों को फसलों के मुआवजे के लिए सड़कों पर आना पड़ रहा है। गन्ने के रेट पर हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार ने गन्ने के रेट को भी रो रोकर बढ़ाया।


हुड्डा बोले-किसानों की आय भी दोगुनी नहीं हुई


वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा भाजपा सरकार ने कहा कि किसानों की आमदनी को दोगुनी की जाएगी, आमदनी तो नहीं बढ़ी लेकिन लागत जरूर बढ़ा दी। हमारे समय कोई टैक्स नहीं था यहां तक किसानों के यंत्रों पर भी नहीं, लेकिन इन्होंने टैक्स पे टैक्स लगा दिए। व्यापारियों की बात करें तो भी परेशान हैं।
वहीं कर्मचारी भी अपने हक के लिए पंचकूला में रोजाना धरने प्रदर्शन कर रहे। हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध, महंगाई में नंबर एक पर है। हरियाणा आज उन प्रदेशों में से है जिस पर बजट से अधिक कर्ज है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *