Murder News

Murder News: हरियाणा के पंचकूला में युवक की हत्या हुई है। 22 वर्षीय मोहित को दो युवकों ने जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया और चाकू से उसपर कई वार किए। इसके बाद उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गए, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वारदात इंदिरा काॅलोनी और बुढ़नपुर इलाके में सोमवार देर रात की है।

Murder News

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, एक युवक हिरासत में | Murder News

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहित के भाई दीपक ने बताया कि उन्हें रात लगभग 10 बजे घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने दीपक के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।