Haryana Youth Congress कार्यकर्ता 16 मार्च को संसद का घेराव करेंगे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई एआई-समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल में डाला गया।

उनका आरोप है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते बनाया और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। इसी के विरोध में 16 मार्च को संसद का घेराव करने की योजना बनाई गई है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया और प्रदेश प्रवक्ता तरुण तेवतिया 16 मार्च के आंदोलन की तैयारियों को लेकर जिलों के दौरे पर निकले हुए हैं। हर जिले में जाकर जहां संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, वहीं अभी तक हुए विभिन्न आंदोलनों की समीक्षा कर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई है। Haryana Youth Congress
Haryana Youth Congress निशित कटारिया ने कहा
संसद घिराव के कार्यक्रम को लेकर हर जिले में युवाओं में उत्साह है। सभी कार्यकर्ता इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। Haryana Youth Congress

हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता तरुण तेवतिया ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित हो रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले युवाओं पर कार्रवाई करना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। सरकार को चाहिए कि वह इस मामले की निष्पक्ष समीक्षा करे और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे तुरंत वापस ले।