Haryana WeatherHaryana Weather

हरियाणा (Haryana Weather) में तेजी से मौसम परिवर्तन के साथ ही दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए हैं। रात से एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश में सात मई तक फिर से हल्की से तेज वर्षा होने की उम्मीद है। चार मई को ही प्रदेश के 19 जिलों में वर्षा व तेज हवाएं चलने की संभावना है।

आंधी चलने की भी संभावना (Haryana Weather)

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से चार और पांच मई को प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। वर्षा की संभावना को देखते हुए अभी अनाज मंडियों में ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर सात मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती है।राज्य में तीन मई को रात से सात मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में आंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

आज यहां हो सकती है वर्षा (Haryana Weather)

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र आरेंज अलर्ट: यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, नूंह