Haryana Police

खबर का सार : Haryana Police कॉन्स्टेबल भर्ती की कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों में हैरानी का माहौल है, क्योंकि कई आरक्षित वर्गों का कटऑफ सामान्य वर्ग से अधिक रहा।
5500 पदों के लिए 20 अप्रैल से पंचकूला में पीएमटी शुरू होगी, जिसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड और साइट प्लान भी जारी कर दिया है।
आयोग ने अभ्यर्थियों से एंट्री गेट, बायोमेट्रिक प्वाइंट, पीएमटी हॉल और एग्जिट रूट की जानकारी पहले से देखने की अपील की है।

पंचकूला 18 अप्रैल 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए चल रही भर्ती परीक्षा की कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। विशेष बात यह कि अनारक्षित वर्ग से आरक्षित वर्गों में कटऑफ ज्यादा है।

Haryana Police

पंचकूला में 20 अप्रैल से शुरू हो रहे शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए आयोग ने शुक्रवार को प्रवेश पत्र जारी कर दिए, जिन्हें अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। निर्धारित पदों की तुलना में 15 गुणा अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया गया है।

सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए सबसे कम कटऑफ 52.17 अनारक्षित वर्ग में रहा, जबकि ईडब्ल्यूएस कोटे में यह सबसे ज्यादा 71.93 रहा। इसी तरह रेलवे पुलिस के पदों के लिए वंचित अनुसूचित वर्ग में कटऑफ 72.97 रहा है, जबकि अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 75.04 और ईडब्ल्यूएस में 81.31 रहा। Haryana Police

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इंटरनेट मीडिया पर पीएमटी के लिए लिंक जारी करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवा अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही पीएमटी के लिए साइट प्लान साझा करते हुए आह्वान किया कि स्टेडियम में आने से पहले इसे ध्यानपूर्वक देखें और एंट्री गेट, बायोमेट्रिक प्वाइंट, पीएमटी हाल और एक्जिट रूट की पूरी जानकारी प्राप्त करें। Haryana Police

साइट प्लान के अनुसार प्रवेश एवं बाहर निकलने के लिए लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बायोमेट्रिक के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। बैग रखने सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिन अभ्यर्थियों का सीईटी के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हुआ था, उनका बायोमेट्रिक सत्यापन गेट नंबर तीन पर किया जाएगा।

यह रहा कटऑफ Haryana Police

पुलिस कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी

अनारक्षित – 52.17
ईडब्ल्यूएस – 71.93
बीसी-ए – 65.06
बीसी-बी – 69.90
ओएससी – 64.04
डीएससी – 57.85

रेलवे पुलिस कटऑफ

अनारक्षित – 75.04
ईडब्ल्यूएस- 81.31
बीसी-ए- 78.23
बीसी-बी- 80.32
ओएससी – 76.08
डीएससी – 72.97