Haryana Group D

खबर का सार : Haryana Group D कर्मचारियों को गेहूं खरीद के लिए ₹27,000 का ब्याज-मुक्त अग्रिम मिलेगा।
इच्छुक कर्मचारी 7 मई तक आवेदन फार्म भरकर जमा कर सकते हैं।
यह सुविधा केवल घरेलू उपयोग के लिए गेहूं खरीदने वालों को ही दी जाएगी।

पंचकूला 17 अप्रैल 2026: Haryana Group D कर्मचारियों (स्थायी एवं अस्थायी) को प्रदेश सरकार गेहूं खरीद के लिए 27 हजार रुपये अग्रिम देगी। इसके लिए कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा केवल अपने या परिवार की खपत के लिए गेहूं खरीदने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी।

Haryana Group D

कैसे करे आवेदन | Haryana Group D

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार इच्छुक कर्मचारी सात मई तक निर्धारित आवेदन फार्म भरकर अकाउंट्स एंड पार्टीशन ब्रांच में जमा करा सकते हैं। आवेदन शाम चार से पांच बजे के बीच ही स्वीकार किए जाएंगे।

इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन फार्म मुख्य सचिवालय की वेबसाइट www.csharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अग्रिम की पूरी राशि किस्तों में वसूल ली जाएगी। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी कर्मचारी की सिफारिश पर ही यह अग्रिम दिया जाएगा।