खबर का सार: Haryana Medical Jobs हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के लिए 69 फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है, जिसके लिए प्रस्ताव HPSC को भेजा गया है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के तहत नए CHC खोले जाएंगे।
इसके अलावा राज्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV टीकाकरण अभियान चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में किशोरियां हिस्सा ले रही हैं और अब तक हजारों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
पंचकूला। 23 अप्रैल 2026: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इससे पहले 54 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा था। अब इसे संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने की संस्तुति की गई है। Haryana Medical Jobs

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जींद के गांव उझाना तथा करनाल के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खोला जाएगा। उझाना में सीएचसी निर्माण के लिए करीब 22 करोड़ और संभली के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी नए उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, वहां की रिपोर्ट बनाकर तुरंत दें ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों। Haryana Medical Jobs
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण में किशोरियां दिखा रही उत्साह | Haryana Medical Jobs
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण में किशोरियां उत्साह दिखा रही हैं। प्रदेश में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग दो लाख 26 हजार किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीके लगाए जाएंगे, जिसके लिए दो लाख 28 हजार वैक्सीन डोज की व्यवस्था की गई है। Haryana Medical Jobs
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय संचालन समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि अब तक 13 हजार 500 से अधिक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है। इनमें से 561 को अभियान के पहले दिन ही टीका लगाया गया। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को निर्देश दिया कि वे वरिष्ठ डॉक्टरों, समुदाय के मौजिज लोगों और शिक्षकों की सहायता से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।