लोकसभा चुनाव का चुनावी बिगुल बज चुका है इसके चलते पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। वहीं हरियाणा सरकार युवाओं के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं करना चाहती है। इसके चलते हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया नहीं रुकेगी। साथ ही इनके रिजल्ट भी घोषित किए जाते रहेंगे। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में प्रशासक नियुक्त करने की तैयारी है।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार रविवार को श्री माता मनसा देवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया। मुख्यमंत्री ने लोगों के मंगल भविष्य के लिए कामना की।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी (CM Nayaba Saini) ने कहा कि आज मां मनसा देवी मंदिर (Mansa Devi Temple) में प्रदेश और देशवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए कामना की है। करनाल सीट (Karnal News) पर अभय चौटाला (Abhay Chautala) की ओर से विपक्ष को एकजुट होकर उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारने की अपील पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक घमंडिया गठबंधन है और इसके सपने कभी पूरे नहीं होने वाले हैं।

यह घमंडिया गठबंधन ( INDIA Alliance) ऐसा प्रयोग उत्तर प्रदेश (UP News) में कर चुका है, लेकिन वहां पर उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली थी। प्रधानमंत्री (PM Modi) के काम बोल रहे हैं, इसलिए देश और प्रदेश के लोग उनके साथ हैं। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की घोषणा हुई है। हम सब लोकतंत्र के महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने, देश के विकास की गति के लिए काम करेंगे।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं नायब सैनी ने लोगों से अपील की कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर युवा, किसान, महिला, गरीब का योगदान बहुत जरूरी है, इसलिए वह मतदान अवश्य करें। नायब सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार (Haryana BJP) ने लोगों के लिए शानदार विकास कार्य किए हैं, इसलिए विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।