Congress Meeting: हरियाणा कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में पांच विधायकों की गैर हाजिरी से पार्टी प्रभारी बीके हरिप्रसाद चिंतित हैं। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हालांकि दावा किया है कि कांग्रेस उम्मीदवार हर हाल में जीतेगा और क्रॉस वोटिंग अगर हुई तो वह भाजपा में होगी, फिर भी कांग्रेस प्रभारी हर राजनीतिक परिस्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।

बीके हरिप्रसाद मंगलवार को पूरे दिन चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में जमे रहे। दोनों सह प्रभारी जितेंद्र बघेल व प्रफुल्ल गुडधे भी उनके साथ थे। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के बीच कई घंटों तक मंत्रणा हुई। Congress Meeting
मीडिया से बातचीत का मोर्चा राव नरेंद्र सिंह ने संभाला, जबकि बीके हरिप्रसाद कांग्रेस विधायकों को एकजुट करने की रणनीति में लगे रहे। 13 मार्च को कांग्रेस के इन सभी 37 विधायकों के लिए डिनर आयोजित किया जाएगा। इसमें विधायकों को हिमाचल या कर्नाटक में शिफ्ट करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। Congress Meeting
Congress Meeting बैठक में 32 विधायकों ने लिया भाग
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बात से चिंतित है कि विधायक दल की सोमवार रात को हुई बैठक में 37 विधायकों में से 32 ने ही भाग लिया। गैर हाजिर रहे विधायकों में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल, कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला और पंचकूला के विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई का नाम शामिल है। इनमें सुरजेवाला और बिश्नोई को हुड्डा विरोधी खेमे का विधायक माना जाता है। कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायकों की 13 मार्च को रात्रिभोज पर फिर से मीटिंग बुला ली है। Congress Meeting
इस मीटिंग में उन्हें राज्य से बाहर ट्रांसफर करने के बारे में निर्णय लिया जा सकता है। कांग्रेस को अपने उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत सुनिश्चित करने के लिए 31 प्रथम वरीयता वोटों की आवश्यकता है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नंदाल कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग पर भरोसा कर रहे हैं। Congress Meeting
इस बीच नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी एकजुट है। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए पूरी तरह एकजुट है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं और सभी पार्टी के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध को वोट देंगे। भाजपा के दो उम्मीदवार हैं और उनमें से कौन जीतेगा, यह 16 मार्च को पता चलेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर क्रास-वोटिंग हुई, तो वह भाजपा के भीतर ही होगी। Congress Meeting
कांग्रेस के पांच विधायकों की गैर हाजिरी से पार्टी चिंतित
कांग्रेस विधायक दल की सोमवार रात को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पांच कांग्रेस विधायक शामिल नहीं हुए थे। वह विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बताकर अपने कार्य से कहीं चले गये थे, लेकिन इन विधायकों के गायब होने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने 13 मार्च को पार्टी विधायकों को फिर से रात्रिभोज के लिए बुलाया है, जिसमें आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इनेलो के दो विधायकों अर्जुन चौटाला व आदित्य देवीलाल को अपने पाले में लाने को लेकर जहां भाजपा पूरी तरह से आशान्वित है, वहीं कांग्रेस भी समर्थन पाने के लिए कर प्रयास कर रही है। Congress Meeting
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला को सलाह दी है कि वे कांग्रेस और भाजपा दोनों को वोट नहीं देना चाहते हैं तो उन्हें राज्यसभा चुनाव से अपने विधायकों को अलग कर लेना चाहिए। भाजपा के कई विधायक हमारे भी संपर्क में हमारे विधायक पूरी तरह से एकजुट हैं।
कोई कहीं नहीं जा रहा है। जो पांच विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए थे, उन्हें कोई न कोई काम रहा होगा। पार्टी नेतृत्व की जानकारी में उनकी गैर हाजिरी है। हमारे सारे विधायक विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पार्टी के प्रति समर्पित हैं और पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को वोट देंगे।
उन्हें किसी राज्य में शिफ्ट करने की बात तो तब है, जब हमें कोई कमजोरी या शक हो। सीएलपी ली़डर के साथ सभी का बढ़िया समन्वय है। आप भाजपा से क्यों नहीं पूछते कि क्या वह अपने विधायकों को कहीं शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रही है। हो सकता है कि हम भाजपा के ही विधायक तोड़ लें। भाजपा में काफी नाराजगी है। मुख्यमंत्री किसी कांग्रेस विधायक के घर सामाजिक कार्यक्रम में जाते हैं तो गलत नहीं है। राजनीतिक लोग एक दूसरे के यहां सामाजिक कार्यक्रमों में आते जाते रहते हैं। – राव नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, हरियाणा कांग्रेस।