HARYANA VRITANT

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद आज नायब सैनी के मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला पहुंचे। सीएम सैनी ने यहां पर श्री नाडा साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और अरदास की।

नायब कैबिनेट विस्तार पर अनिल विज का बयान

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा नेता अनिल विज ने कहा हमारा किसी सीट पर पेंच नहीं फंसा है। लोकसभा की सभी सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं। इसलिए हमें अपना प्रचार शुरू करना है।

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

उन्होंने आगे कैबिनेट विस्तार पर पूछ गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है।”

पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कही ये बात

सीएम नायब सैनी ने बताया कि करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। वहाँ से आज चुनाव का श्रीगणेश होगा। इस दौरान BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करनाल के घरौंडा आएंगे। भाजपा हरियाणा की दस की 10 लोकसभा सीटें जीतेगी।

अनिल विज हमारे नेता हैं, हमारे आदरणीय हैं। उनका पहले भी लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है, आगे भी अनिल विज का आशीर्वाद ले करके चुनावी बेला को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।