HARYANA VRITANT

चरखी दादरी के विभिन्न वार्डाें में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बना है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया।

वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया।

चरखी दादरी में तापमान 48 डिग्री चल रहा है और बिजली-पानी संकट लोगों की परेशानियों को और बढ़ा रहा है। दोनों समस्याओं से त्रस्त लोगों का पारा वीरवार को हाई हो गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2:10 तक लोगों ने दो जगहों पर चार घंटे जाम लगाए रखा। करीब तीन घंटे तक एनएच-334 बी पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित रही। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग और बिजली के जेई ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। वहीं, समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने फिर से जाम लगाने की चेतावनी दी है। 

दरअसल, इस समय शहर के विभिन्न वार्डाें में पेयजल व बिजली की समस्या बनी हुई है। लोग अधिकारियों से शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। इससे लोगों में आक्रोश बना है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित लोग पहले गोशाला चौक पर एकत्र हुए और रोड को जाम कर दिया। यहां करीब एक घंटे तक लोग डटे रहे और इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद रही।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार…

इसके बाद लोग महेंद्रगढ़ चुंगी पर कूच कर गए। वहां पहुंचकर उन्होंने एनएच 334-बी और गोशाला चौक रोड को जाम कर दिया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से बातचीत कर जाम लगाने का कारण पता किया। इस पर लोगों ने उनके समक्ष बिजली व पानी की समस्या रखी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इसके बाद जनवास्थ्य विभाग से जेई धीरेंद्र सिंह और बिजली निगम से जेई साहिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर दोपहर 2:10 पर जाम खुलवा दिया।