कैथल में मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी का कहर जारी है। लेकिन दोपहर को अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान मे काली घटा छा गई। कुछ देर बाद जिलेभर में बारिश हुई। जिसके बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उधर, धान की फसलों में पानी की कमी थी, बारिश के बाद फसलों में पानी जमा हो गया।

बारिश के बाद किसानों के चेहरे भी खिले उठे। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसलों में खाद्य का काम करेगी

  • मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक और बारिश की संभावना जताई जा रही है।
  • दोपहर सवा दो बजे तक जिलेभर में औसतन 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। कई दिनों से दिन में बारिश की स्थिति भी बन रही थी, लेकिन बरिश नहीं हो रही थी। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे आसमान में अचानक बादल छाए और बारिश होने लगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *