हरियाणा में आम आदमी पार्टी बांगर की धरती जींद से अपने 2024 के चुनावों को लेकर बिगुल बजाएगी। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जींद में पैदल तिरंगा यात्रा निकालेगी। आप ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। तिरंगा यात्रा के नाम से इस कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।

आम आदमी पार्टी आज शाम को 3:00 जींद शहर में रोड शो करेगी। रोड शो कुंदन सिनेमा से शुरू होकर एसडी स्कूल तक होगा। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भाग लेंगे। रोड शो एक किलोमीटर के एरिया को कवर करेगा। इस दौरान काफी संख्या में आप के कार्यकर्ताओं की भीड़ जींद शहर की सड़कों पर देखने को मिलेगी।

  • रोड शो की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता, प्रचार कमेटी के प्रमुख डॉक्टर अशोक तंवर, तथा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा तैयारियों में लगे हुए हैं।
  •  आप के जिला प्रधान वजीर ढांडा ने दावा किया कि जींद शहर की सड़कों पर 20 हजार लोग शाम को 3:00 से 5:00 तक दिखाई देंगे। जींद से आप की चुनाव को लेकर यह पहली शुरुआत होगी। जिस स्थान से रोड शो शुरू होगा, उस स्थान पर 4 स्वागत द्वार लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *