खबर का सार: Cyber Fraud: यमुनानगर में बुजुर्ग से 1.78 लाख की साइबर ठगी मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। जांच में ठगी का कनेक्शन पाकिस्तान से जुड़ा मिला, व्हाट्सएप नंबर भी वहीं का था। पुलिस ने खातों को फ्रीज कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
28 अप्रैल 2026 : यमुनानगर। साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के जिला जलाना के मयूरी पार्क की गली नंबर दो निवासी दत्ता बाबूराव जाधव व जलाना के पांगरी गोसावी निवासी शुभम अशोका राव का सोमवार को रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेजा गया। इन आरोपितों ने अपने एक अन्य साथी निरंजन के खाते में ठगी की रकम भिजवाई।

जिसके लिए इन्हें छह-छह हजार रुपये मिले थे। जिस निरंजन के कहने पर इन्होंने ठगी की रकम भिजवाई। उसका लिंक पाकिस्तान से जुड़ रहा है। जिस वाट्सएप नंबर से मैसेज भेजे गए व बात की गई। वह भी पाकिस्तान का है। ऐसे में संभावना है कि ठगी का नेटवर्क पाकिस्तान से चल रहा है। अब साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम निरंजन की तलाश में लगी है। Cyber Fraud
जांच अधिकारी पीएसआइ विशाल सैनी ने बताया कि दोनों आरोपित शुभम व बाबूराव फोटोग्राफी का कार्य करते हैं। दत्ता बाबू राव ने खाता उपलब्ध कराया। जबकि शुभम ने खाते से रुपये निकाले और फिर उन रुपयों को दूसरे खाते में जमा कराया। जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई।
उन्हें फ्रीज करा दिया गया है। आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दत्ता ने खाते से रुपये निकालकर शुभम को दिए। शुभम ने यह रुपये निरंजन के दिए खाता नंबर में भिजवाए गए। तीन अलग-अलग खातों में रुपये भिजवाए गए।
एक लाख 78 हजार रुपये की हुई थी ठगी | Cyber Fraud
पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया था कि 18 अप्रैल को उनके पास अनजान नंबर से काल आया। जिसने कहा कि वह विदेश से उनका रिश्तेदार बोल रहा है। उसका वीजा खत्म हो गया है। उसे एजेंट को रुपये भिजवाने है। वह आपके खाते में रुपये भेज देगा। जिसे एजेंट को भिजवा देना।
ठग ने उन्हें झांसे में ले लिया। उसके कहे अनुसार दिए खाते में एक लाख 78 हजार रुपये भिजवा दिए। बाद में और रुपये की मांग की तो शक हुआ। जब जानकारों को इस बारे में बताया तो पता लगा कि यह ठगी हुई है। 18 अप्रैल को ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।