Nari Shakti Vandan Act

खबर का सार : Nari Shakti Vandan Act हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का कांग्रेस ने बहिष्कार करते हुए वॉकआउट किया, जहां विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सत्र को राजनीतिक प्रचार का मंच बनाया गया है और उठाए गए मुद्दे विधानसभा के दायरे से बाहर हैं; उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर Nari Shakti Vandan Act (महिला आरक्षण विधेयक) लागू किया जाता है तो कांग्रेस समर्थन देने को तैयार है, लेकिन सरकार इस पर सहमत नहीं हुई, साथ ही कांग्रेस ने सरकार पर गैर-जरूरी विषय लाने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से मिलने का समय भी मांगा है।

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सदन से वॉकआउट किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने सीएलपी बैठक में हरियाणा विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विधानसभा प्रचार का स्थान नहीं है। उन्होंने जो प्रस्ताव रखा है वह विधानसभा की सीमा से बाहर है।

Nari Shakti Vandan Act

भूपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि अगर वे 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करते हैं तो हम समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं हुए। Nari Shakti Vandan Act

विधानसभा प्रचार का स्थान नहीं- हुड्डा

भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पार्टी के तमाम विधायकों के साथ विधानसभा की मीडिया गैलरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आज की सदन की कार्यवाही का पूरी तरह से बायकॉट कर रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सदन में जिन विषयों को लेकर आ रही है, उनका विधानसभा से कोई लेना-देना नहीं है और यह पूरी तरह से राजनीतिक विषय हैं। Nari Shakti Vandan Act

हुड्डा ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय | Nari Shakti Vandan Act

हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हुड्डा ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार द्वारा बुलाया गया विशेष सत्र नियमों के विपरीत है, क्योंकि महिलाओं को आरक्षण संबंधी विधेयक पर चर्चा राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन सत्र में यदि किसानों और एसवाईएल नहर के निर्माण की बात भी होती तो अच्छा होता। Nari Shakti Vandan Act

विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान के विरुद्ध लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। राज्यपाल से मिलकर इस राजनीतिक दुर्भावना की शिकायत की जाएगी।

 बता दें कि नारी शक्ति वंदन को समर्पित नायब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र नारी शक्ति को समर्पित है।