खबर का सार: Hisar Fire News: गांव बास बादशाहपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं के फानों में आग लगने से करीब 60 एकड़ फसल जलकर राख हो गई, जिससे कई किसानों को भारी नुकसान हुआ। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। किसानों ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
27 अप्रैल 2029 हिसार: गांव बास बादशाहपुर के खेतों में बास टोल के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के फानों में आग लगने से काफी किसानों को नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक किसानों के करीब 60 एकड़ फाने जलकर राख हो चुके थे। आग की चपेट में जयबीर मोर के 6 एकड़, दिलबाग के 18 एकड़, सुरता के 16 एकड़, गुड्ड के 6 एकड़, सुमित के 6 एकड़ तथा राजबीर के 8 एकड़ सहित अन्य किसानों के फाने जलकर राख हो गए।
आग से चारा नष्ट, किसानों ने मांगा मुआवजा | Hisar Fire News
किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा की मांग की है। आग लगने की सूचना मिलते ही हांसी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। Hisar Fire News
सूचना मिलने पर बास थाना प्रभारी बलवान सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार आग से पशुओं के चारे के लिए तैयार किया गया फाना जलने से किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। Hisar Fire News
फाने जल जाने के बाद पशुओं के लिए चारे बनाने का साधन प्रभावित हो गया है, जिससे किसानों को आगामी दिनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है।