Haryana Power Supply Update

खबर का सार:
Haryana Power Supply Update: हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच UHBVN ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नया बिजली शेड्यूल लागू किया है। 23 अप्रैल से गांवों में शाम से सुबह तक लगातार बिजली मिलेगी, जबकि दोपहर में भी पीक समय के दौरान सप्लाई दी जाएगी। इस फैसले से गर्मी में राहत मिलेगी और शेड्यूल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

24 अप्रैल 2026: हरियाणा। बढ़ती गर्मी और उमस के बीच हरियाणा के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने ग्रामीण घरेलू फीडरों (RDS) के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया है।

Haryana Power Supply Update

सरकार ने फैसला लिया है कि अब गांवों में ‘पूरी रात’ बिजली की सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसानों और आम जनमानस को चैन की नींद मिल सके। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेश भर में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि सरकार ने ‘पीक आवर्स’ यानी जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस समय को प्राथमिकता पर रखा है।

नए शेड्यूल के अनुसार, हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। हिसार जोन में शाम 07:00 बजे से सुबह 06:30 बजे तक (लगातार साढ़े 11 घंटे रात की सप्लाई)। गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12:00 से शाम 04:30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और तपिश से बचाया जा सके। Haryana Power Supply Update

UHBVN की तरफ से जारी लेटर…

सरकार का इन बातों पर फोकस बिजली निगम के इस कदम को सीधे तौर पर गर्मी के प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। रात को कट नहीं लगने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है, उस दौरान साढ़े 4 घंटे की बिजली सप्लाई दी गई है। Haryana Power Supply Update

मुख्यालय ने दिए निर्देश | Haryana Power Supply Update

इस शेड्यूल को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तय समय पर पूरी बिजली मिल सके अधिकारियों की चेतावनी निगम के उच्चाधिकारियों ने साफ किया है कि इस शेड्यूल को लागू करने में कोताही बरतने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रिड अनुशासन के साथ-साथ जनता की सुविधा का ख्याल रखना अब प्राथमिकता होगी।