Jind Crime News थाना क्षेत्र जुलाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में पड़ोसी युवक ने ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। जब बच्ची रोने लगी तो आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने स्वजन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

मासूम की चीख से खुला राज, आरोपी नामजद | Jind Crime News

एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी बुधवार सुबह 10 बजे तक घर पर ही खेल रही थी। उसके बाद वह लापता हो गई। उन्होंने बच्ची को ढूंढ़ना शुरू किया। कुछ देर बाद पड़ोस से उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

जब वे बच्ची के पास पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में मिली। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में ले गए। यहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक को नामजद कर केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।