LPG Cylinder Crisis

LPG Cylinder Crisis: हरियाणा के कई जिलों में पिछले दो-तीन दिनों से कामर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। झज्जर, बहादुरगढ़, फतेहाबाद, यमुनानगर, सिरसा, पानीपत, जींद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, अंबाला और कैथल में एजेंसियों तक नई खेप नहीं पहुंचने की सूचना है। कई स्थानों पर एजेंसियां पुराने स्टाक से सीमित सिलिंडर दे रही हैं। कामर्शियल सिलिंडरों की किल्लत से ढाबों, रेस्तरां, फास्ट फूड सेंटर और छोटे उद्योगों की चिंता बढ़ने लगी है।

LPG Cylinder Crisis

इन दिनों विवाह समारोहों और सामाजिक आयोजनों के कारण मांग सामान्य दिनों से अधिक बनी हुई है। घरेलू गैस सिलिंडर की उपलब्धता अधिकांश जिलों में सामान्य बताई जा रही है, लेकिन अब बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतर लागू होने से उपभोक्ताओं को अधिक इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगह ओटीपी मिलने में देरी की शिकायत भी सामने आई है। झज्जर और बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो-तीन दिन से कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई नहीं पहुंची है। LPG Cylinder Crisis

रोजाना रहती है 900 सिलिंडरों की मांग | LPG Cylinder Crisis

बहादुरगढ़ में शहर और गांव मिलाकर 10 गैस एजेंसियां हैं और यहां रोजाना करीब 900 सिलिंडरों की मांग रहती है। पानीपत में भी तीन दिन से सप्लाई बंद है, जबकि यहां प्रतिदिन लगभग 2500 सिलिंडरों की जरूरत पड़ती है। जींद में एजेंसियां पुराने स्टाक से ही सीमित सिलिंडर दे रही हैं, जहां रोजाना करीब 1030 सिलिंडरों की मांग रहती है। सिरसा, भिवानी और कैथल में भी कामर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित बताई गई है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि नई खेप जल्द नहीं पहुंची तो ढाबों, रेस्तरां और छोटे उद्योगों का काम प्रभावित हो सकता है। कुरुक्षेत्र और चरखी दादरी में भी दो से चार दिन से सप्लाई बाधित बताई गई है। LPG Cylinder Crisis

केंद्र सरकार की गाइडलाइन से प्रदेश की सभी गैस आपूर्ति एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। एजेंसियों से गैस उत्पादन और सप्लाई का प्रतिदिन का डाटा लिया जा रहा है। इंडियन आयल सहित सभी गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति महानिदेशक ने बैठक कर गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। –राजेश नागर, राज्य मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति, हरियाणा