Haryana Vritant

सिरसा : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला अगले हफ्ते शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। शादी की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही है। दिग्विजय चौटाला पंजाब के अमृतसर की रहने वाली ” लगन रंधावा” के साथ शादी कर रहे है। शादी से पहले सिरसा में कल 10 मार्च को एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

दुल्हन की तरह सजाया गया चौटाला हाउस

इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों को निमंत्रण भेजे गए है जिसके चलते लाखों लोगों के यहां पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। रंग बिरंगे टेंट लगाए गए है। चौटाला हाउस में आज भात का कार्यक्रम रखा गया है और उसके बाद कल 10 मार्च को जीटीएम में लंच का कार्यक्रम रखा गया है। जीटीएम में भी रंग बिरंगे टेंट लगाए जा रहे है। दिग्विजय चौटाला की शादी को लेकर आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री को शादी का निमंत्रण दिया गया है। सिरसा में कार्यक्रम में लाखों लोग शिरकत करेंगे।
कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम किए गए है।

15 मार्च को है दिग्विजय चौटाला की शादी

दिग्विजय चौटाला की शादी के मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में रखे गए है। 13 मार्च को दिल्ली में रिंग सेरेमनी है और उसके बाद 15 मार्च को शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के आने की उम्मीद लगाई जा रही है, क्योंकि पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर आए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *