HARYANA VRITANT

Kurukshetra News गुरु सेवक सिंह एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद पिछले शनिवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। उनके परिवार मे उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। 

कुरुक्षेत्र के गांव मेघा माजरा के रहने वाले फौजी गुरसेवक सिंह नगरा का सिक्किम में हुए एक हादसे में निधन हो गया है, जिस गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में मातम छा गया है। 

फाैजी की पार्थिव देह शनिवार को गांव में पहुंचेगी इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरु सेवक सिंह एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद पिछले शनिवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। 

ग्रामीणों के अनुसार गुरसेवक सिंह दो घरों का इकलौता बेटा था। उनके चाचा के पास भी बेटा नहीं है और ऐसे में वही दोनों परिवारों का चिराग था। गुरसेवक के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो गया था। 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह करीब 12 वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुए थे।