HARYANA VRITANT

पुलिस ने आरोपियों को होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर गांव गामड़ी के सुमित ने 4 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह आहूजा होटल में कर्मी है। वह गांव से बाइक पर आए थे। रात को वापस जाने लगे तो बाइक चोरी मिली थी।

बाइक चोरी के आरोपी रिमांड के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार।

सोनीपत के गोहाना के शहर थाना में गेट के पास जांच अधिकारी के कमरे से बाइक चोरी दो आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दो दिन के रिमांड पर ले रखा था। पुलिस कस्टडी से चोरी के दो आरोपियों के भागने से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल हो खड़े हो गए है। साथ ही पुलिस में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया

गोहाना सिटी थाना पुलिस को मुख्य सिपाही सुनील ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी गोहाना की खटीक बस्ती स्थित वार्ड-15 निवासी अभिषेक व मूलरूप से गांव ईशापुर खेड़ी फिलहाल गली नंबर 4 विष्णु नगर निवासी अमित को गिरफ्तार किया थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया था। 7 अगस्त को दोनों को सिटी थाना गोहाना में लाया गया।

पुलिस में हड़कंप मच गया

यहां पर पूछताछ के लिए थाना परिसर में गेट के सामने जांच अधिकारियों के लिए बने कमरे में रखा गया था।  कमरे में पुलिस कर्मचारी आरोपियों को सुरक्षा निगरानी में लेकर पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक व अमित अचानक पुलिस कर्मचारी को धक्का देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस उन्हें पकड़ने को पीछे भागी तो वह रेलवे लाइन की तरफ भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके। थाना के अंदर से पुलिस रिमांड के दौरान दो आरोपियों के फरार होने पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में लगी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में किए थे गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों को होटल कर्मी की बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले को लेकर गांव गामड़ी के सुमित ने 4 अगस्त को पुलिस को बताया था कि वह आहूजा होटल में कर्मी है। वह गांव से बाइक पर आए थे। रात को वापस जाने लगे तो बाइक चोरी मिली थी। सीसीटीवी में एक युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाइक लेकर जाता दिखाई दे रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभिषेक व अमित को पकड़ा था।