यमुनानगर के आजाद नगर कालोनी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुपचुप तरीके से 17 वर्षीय किशोरी की शादी 33 साल के शख्स से करवाई जा रही थी। पुलिस ने माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आजाद नगर कालोनी की गली नंबर दो में किशोरियों की शादी रुकवाई गई है। रामपुरा पुलिस चौकी व चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि किशोरी की आयु 17 वर्ष चार माह है और जिससे उसकी शादी कराई जा रही थी वह शख्स 33 वर्ष की आयु का है।

एएसआइ दल सिंह की शिकायत पर किशोरी के माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। टीम ने शादी को रुकवा दिया और किशोरी के आयु संबंधी दस्तावेज मांगे। दस्तावेजों की जांच करने पर पता लगा कि किशोरी की आयु 17 वर्ष चाह माह है।

  • जिस लड़के के साथ किशोरी की शादी की जा रही थी वह हमीदा कालोनी का रहने वाला विनय है। वह दिहाड़ी मजदूरी करता है, जबकि किशोरी के पिता घड़ी ठीक करने का कार्य करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *