Haryana Vritant

हरियाणा में मिशन 2024 की राजनीतिक गतिविधियां इस बार मेवात क्षेत्र से शुरू हो रही हैं। कांग्रेस पहले ही यहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव रख चुकी है।

अब इंडियन नेशनल लोकदल के नेता अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा से पहले ही उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेवात क्षेत्र से मिशन 2024 का आगाज करेंगे। अभय की पदयात्रा बजट सत्र के पहले चरण के बाद 24 फरवरी से मेवात क्षेत्र के सिंगार गांव से शुरू होगी।
इसके साथ ही 19 फरवरी को ही पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना नूंह में मेवात क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्रों की बड़ी रैली करेंगे।

2014 तीन सीटों पर इनेलो का कब्जा
2014 में तीन सीटों पर इनेलो का कब्जा था। इनेलो अपना राजनीतिक वर्चस्व बरकरार रखने के लिए मेवात क्षेत्र को इतना महत्व दे रही है कि यहां से उनके नेता अभय चौटाला प्रदेश स्तरीय पदयात्रा शुरू करेंगे। पूर्व मंत्री करतार भड़ाना नूंह में हथीन, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नूंह विधानसभा क्षेत्र की रैली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *