Haryana Vritant

रात का तापमान बढ़ा, आज बारिश की संभावना

दोनों प्रदेशों में कई शहरों का तापमान सामान्य तौर पर चार से 9 डिग्री तक अधिक चल रहा है। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.4 तो अंबाला का 15.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
पंजाब और हरियाणा में गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। सुबह और रात के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सामान्य तौर पर पंजाब और हरियाणा के कई शहरों का न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। हालांकि मंगलवार को दोनों राज्यों में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश का संभावना है, लेकिन इससे तापमान में कुछ खास अंतर नहीं आएगा।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार पंजाब में गुरु की नगरी अमृतसर का न्यूनतम तापमान 16.4 तो अंबाला का 15.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब और हरियाणा में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री अधिक था। वहीं, लुधियाना का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। पटियाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 14.6 और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा में अंबाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

करनाल का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि नारनौल का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.4, 13.7 और 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *