हरियाणा में अभी लोगों को बारिश से रहात मिलने के आसार नहीं हैं। पंजाब की तरह ही हरियाणा में बादल बरसेंगे। हरियाणा में आज से अगले 4 दिन तक मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 22 जुलाई बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं, बिजली भी गिरने की संभावनाएं हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने सभी 22 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में येलो अलर्ट है, उनमें यमुना किनारे बसे उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के नौ जिले भी शामिल हैं। यहां अभी भी बाढ़ का पानी उतरा नहीं है। ऐसे में अगर फिर बारिश होती है इन जिलों के लोगों के लिए वह मुसीबत बन सकती है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल है। इसी प्रकार दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *