हरियाणा में एक बार फिर से तापमान में गिरावट आई है। हिसार में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी। 11 से 13 दिसंबर के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

हरियाणा में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। राजस्थान के साथ लगे हिसार तथा महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक तापमान गिरा है। प्रदेश में रात का तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

  • बुधवार को महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • हिसार का तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • मेवात में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा।
  • प्रदेश में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से 25.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।