हरियाणा में 18 मई को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 18 मई को पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में जहां तेज धूल भरी आंधी आएगी, वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई देगा।

गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि 16 व 17 मई को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलाेमीटर की रफ्तार से सतही हवा चलेगी।

  • उत्तर हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में 18 मई को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत व पानीपत में 18 मई को धूल भरी, गरज चमक के साथ बारिश का आशंका है।
  • इन जिलों में 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यही हाल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार व चरखी दादरी का रहने वाला है। यहां भरी आंधी, गरज चमक का येलो अलर्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *