हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है,राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) करनाल की जिला कृषि मौसम शाखा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने बताया कि एक से 15 नवंबर तक गेहूं की बिजाई का सबसे उपयुक्त समय होता है। इस समय गेहूं की बिजाई अपने चरम पर है। अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतन तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो गेहूं बिजाई के लिए उत्तम स्थिति है।

नौ नवंबर की रात या फिर 10 नवंबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। लेकिन हल्की बारिश से गेहूं की बिजाई पर कोई खास प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है बल्कि जहां नमी कम है, वहां खेतों में नमी होने से फायदा होगा। यदि अधिक बारिश होती है तो जरूर नुकसान हो सकता है।

  • 10 नवंबर को कहीं-कहीं गरजचमक व हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि के तापमान में गिरावट संभव है।