हरियाणा में सुबह से अचानक मौसम बदल गया, जिसके कारण कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं, सुबह आठ बजे ही रात जैसा अंधेरा बना हुआ है।

इसके साथ ही बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि अनाज मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा धान भीग गया है तो खेतों में धान कटाई का कार्य भी थम गया है।

  • अंबाला में भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ है, जिसके कारण हल्की बारिश हो रही है। वहीं, लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। इसके साथ ही शहर में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  • सिरसा में सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया है। डिंग मंडी में हल्की औलावृष्टि हुई है, जिस कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि कुछ दिनों से तापमान अधिक होने के कारण सरसों की बिजाई में दिक्कत आ रही थी। अब सरसों की बिजाई तापमान कम होने पर सुगम होंगी।
  • कैथल में बारिश के कारण मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में खलल हुआ है। वहीं, सूरजमल जाट स्टेडियम में बारिश से पंडाल में जलमग्न होने से आईजी कॉलेज में कार्यक्रम की तैयारियां की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *