सोनीपत में दो दिन हुई बूंदाबांदी के बाद देर रात बादल छटे तो बुधवार सुबह मौसम का पहला कोहरा छा गया। कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्र में काफी देर रात कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई है।

बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। इस सीजन के पहले कोहरे से वाहनों की गति को रोक दिया।

दो दिन तक हुई बूंदाबांदी के चलते पहले ही मौसम विशेषज्ञ ने बादल छटते ही कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की थी। मंगलवार रात को ही बादल छट गए थे। जिसके चलते बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक कोहरा छा गया। इससे दृश्यता कम हो गई। सुबह महज 50 मीटर तक ही दिखाई दे रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *