Vipul Goel आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद ने 2 हजार फलाहार पौधे बांटकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश। फरीदाबाद के टाउन पार्क के समक्ष आरोहन ट्रस्ट के तत्वावधान में दो हजार फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल विशेष रूप से पहुंचे। आरोहन ट्रस्ट फरीदाबाद की अध्यक्ष नेहा गर्ग समस्त टीम सदस्य और समाजसेवी पंकज गर्ग ने मेमेंटों द्वारा विपुल गोयल का स्वागत किया। पौधारोपण अभियान के दौरान शहर के कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी उपस्थित रहे।

पौधारोपण वितरण की शुरुआत कैबिनेट मंत्री Vipul Goel द्वारा लोगों को पौधे बांटकर हुई।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शहर के लोग पर्यावरण के प्रति काफी सजग है। आरोहन ट्रस्ट द्वारा विशाल पौधारोपण कार्यक्रम इसका एक बड़ा उदाहरण है। पर्यावरण संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। पौधारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने से, हम अपने पर्यावरण और अपने जीवन को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। सोशल मीडिया का उपयोग करके पौधारोपण के बारे में खासकर युवाओं में जागरूकता फैलाएं। पौधों के लाभों, विभिन्न प्रकार के पौधों, और उन्हें कैसे लगाया और उनकी देखभाल कैसे की जाती है, इसके बारे में जानकारी सांझा करें।

आरोहन ट्रस्ट की अध्यक्ष नेहा गर्ग कहा कि आज हमने 2 हजार फलाहार पौधे बांटे है। जिसमें मुख्य रूप से आम, अमरूद, जामुन, बेल , नींबू, मौसमी, सहित कई फल वाले पौधे है।
ट्रस्ट के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विपुल गोयल जी हम सभी का हौंसला बढ़ाने के लिए पहुंचे है वहीं ट्रस्ट के सदस्य और शहर के गणमान्य लोग भी काफी संख्या में पहुंचे है वह ट्रस्ट की और से सभी का धन्यवाद करती है। नेहा गर्ग ने सभी लोगों से अपील भी की जिन्होंने भी आज पौधा लिया है उसकी देखभाल पेड़ होने तक करे जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षण का अभियान सफल हो सके।
इस अवसर पर शहर के समाजसेवी अमर बंसल, विवेक बंसल, कुलदीप , जेपी अग्रवाल , सतीश गोयल, संजीव मित्तल, रामलाल बोराड, पुनीत गर्ग,सहित काफी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।