HARYANAVRITANT

सोनीपत कारागार में दुष्कर्म के दोषी ने फंदा लगाकर दी जान, बाथरूम के अंदर खिड़की पर परने से लटकर दी जान। जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को अदालत ने मुरथल थाना के दुष्कर्म के मामले में मृतक को दोषी करार किया था।

सोनीपत कारागार

उसे फंदे पर लटका देख मामले से कारागार प्रशासन को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

12 दिसंबर, 2022 को दर्ज हुआ था मुकदम

अनूप दुष्कर्म के मामले में मृतक जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ 12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत कि थी आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसमें अनूप को 8 जनवरी, 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

मृतक के ताऊ के बेटे अमित ने बताया कि अदालत ने 1 अप्रैल को उसके भाई को दोषी करार किया था और सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख दी गई थी।