Haryana Vritant

बहादुरगढ़ : प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी सोमवार से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसी को लेकर बहादुरगढ़ में भी सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारी 27 मार्च से 4 अप्रैल तक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान हर रोज 11 सफाई कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। प्रदेश की नगर निगमों में 21 और नगर पालिकाओं में 5 कर्मचारी रोजाना भूख हड़ताल पर रहकर सरकार के विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अधिकारी ने नहीं दे रहे हमारी मांगों पर ध्यानः कर्मचारी नेता राजपाल

कर्मचारी नेता राजपाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी के चलते कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल कर दी है। साथ ही उन्होंने सफाई कर्मियों की मांगों की जानकारी देते हुए कहा- प्रदेश के 4298 सफाई कर्मचारियों और 68 सीवर लाईन कर्मियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने, बकाया एरियर देने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, कौशल रोजगार निगम को बंद करने व पिछली बार हुई 11 दिन की हड़ताल के वेतन की हमारी मांग है।

शहरों में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका

सफाई कर्मचारियों की लंबी हड़ताल से शहरों में सफाई व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका है। यदि हड़ताल ऐसे ही चलती रहे तो शहरों में कूड़े के ढेर लगे दिखाई देंगे। वहीं कर्मचारियों ने हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने की चेतावनी दी है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर सरकार और अधिकारी कर्मचारियों की मांगों की तरफ कब तक ध्यान देते हैं।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *