RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत 27 फरवरी को धर्मनगरी में पहुंचेंगे। वह इसके अगले दिन आरएसएस की ओर से आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी को संबोधित करेंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र में कई दिन से तैयारियां चल रही हैं। आरएसएस के वह चौथे सरसंघचालक हैं, जो गीता की धरा पर पधार रहे हैं।

इससे पहले माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरु जी), चतुर्थ RSS सरसंघचालक रज्जू भैया, केएस सुदर्शन भी अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। RSS सरसंघचालक मोहन भागवत तीन बार पहले भी कुरुक्षेत्र में आए हैं। उनके आगमन को देखते हुए जरूरी तैयारियों को लेकर स्वयंसेवकों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं।
वह प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी में पहुंचे लोगों को संबोधित करेंगे RSS
गोष्ठी में 450 के करीब कुलपति, पूर्व कुलपति, शिक्षाविद, सेवानिवृत्त आइएएस और एचसीएस हिस्सा लेंगे। द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर ने कुरुक्षेत्र में श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नींव रखी थी। इसके बाद से कुरुक्षेत्र की धरा पर सरसंघचालकों का आना-जाना रहा है।
l 28 को समूह गोष्ठी को करेंगे संबोधित, संघ के वह चौथे RSS सरसंघचालक जो कुरुक्षेत्र आ रहे, भागवत ती